Skip to main content

शुरुआती 50 लाख मरीज ठीक हाेने में 219 दिन लग गए थे, अगले 50 लाख सिर्फ 33 दिन में ठीक हाेकर घर लौटे

काेराेनावायरस का संक्रमण भले लगातार तेज हाे रहा है, लेकिन यह अजेय नहीं है। इसे हराना मुमकिन है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके 98 लाख 27 हजार 775 मरीजों ने यह साबित भी किया है। दुनियाभर में राेज करीब दाे लाख मरीज ठीक हाे रहे हैं। ऐसे में दुनिया में काेराेना संक्रमण से मुक्त हाे चुके मरीजों का आंकड़ा रविवार काे एक कराेड़ के पार चला जाएगा।

राहत की बात यह है कि मरीजों के ठीक होने की दर संक्रमण बढ़ने और मौतों की दर से ज्यादा है। संक्रमण 10.5% की दर से बढ़ रहा है और मौतों का आंकड़ा बढ़ने की दर 5.6% है। लेकिन, ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 13% की दर से बढ़ रही है।

8 महीने में 1.60 लोग संक्रमित

आठ महीने में काेराेनावायरस दुनिया में 1.60 कराेड़ लाेगाें काे संक्रमित कर चुका है। लेकिन अभी एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 62 लाख है।

भारत में रिकवरी रेट और मृत्यु दर दुनिया के औसत से बेहतर

दुनिया में काेराेना से मरीजाें के ठीक हाेने की दर 61.1% है, जबकि मृत्यु दर 4% है। भारत में रिकवरी की दर 63.5 प्रतिशत है। यहां कुल 13.82 लाख मरीजाें में से 8.81 लाख ठीक हाे चुके हैं। भारत की मृत्यु दर दुनिया के मुकाबले काफी कम 2.3% प्रतिशत ही है।

  • दुनिया में संक्रमण 10.5% और माैतें 5.6% की दर से बढ़ रहीं, लेकिन मरीज ठीक हाेने की रफ्तार 13% है।
  • 20 दिन से रोज 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे; भारत में रिकवरी 30 हजार से ऊपर
  • भारत में सबसे अच्छा रिकवरी रेट दिल्ली में है। यहां 86.4% मरीज ठीक हो चुके हैं। हरियाणा में 77.1%, तेलंगाना में 76.9%, गुजरात में 72.6%, तमिलनाडु में 71.7% और राजस्थान में 71.0% मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • बेहतर रिकवरी वाले देश - कतर में सबसे ज्यादा 97% और तुर्की में 92% मरीज ठीक
  • इनकी रिकवरी सबसे खराब - अमेरिका में सबसे कम 47.7% मरीज ही ठीक हो पाए


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दुनिया में संक्रमण 10.5% और माैतें 5.6% की दर से बढ़ रहीं, लेकिन मरीज ठीक हाेने की रफ्तार 13% है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jQ3xPI

Comments

Popular posts from this blog

सीएसई रिपोर्ट:स्मॉग केवल दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं, गंगा के मैदानों तक फैल चुका; 56 शहरों में वाहन-औद्योगिक प्रदूषण व पराली जलाने से खराब हाल

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3EwCu4O

महाराष्ट्र में अविवाहित युवाओं ने दूल्हा बनकर किया आंदोलन:शादी के लिए लड़की न मिलने से परेशान हैं; सरकार से लड़की ढूंढने की मांग की

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PysH54J