Skip to main content

ठंड में कोरोना का खतरा बढ़ेगा, बचाव के लिए खिड़कियां खोलकर रखें, ऑफिस-स्कूलों में एयर फिल्टर और मास्क जरूरी https://ift.tt/3kTIg7l

(अपूर्वा मांडविल्ली) अमेरिका में रिसर्चरों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और लोगों का एक जगह जुटना बढ़ेगा, वैसे-वैसे कोरोना का खतरा और बढ़ता जाएगा। सर्दियों में लोग घरों, ऑफिसों या बंद जगहों पर रहना पसंद करते हैं। इंडोर जगहों में वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है।

अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में गर्मियों में लोग एसी ऑफिसों और घरों में ज्यादा इकट्ठा होने लगे थे। अब यही ट्रेंड सर्दियों में भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में बचाव के कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

1. खराब वेंटिलेशन वाले इंडोर स्थानों में वायरस का असर ज्यादा दूर और देर तक रहता है
कोरोना पर रिसर्च कर रहीं अमेरिकी डॉक्टर मार के मुताबिक, खराब वाली वेंटिलेशन वाली जगहों पर, जैसे ज्यादातर रेस्टोरेंट और बार में खतरा ज्यादा होता है। ऐसी जगहों पर वायरस ज्यादा दूर और देर तक रहता है।

इन गर्मियों में वैज्ञानिकों ने पाया था कि अस्पताल के अंदर संक्रमित मरीज से वायरस छोटे ड्रॉपलेट्स के रुप में (एयरोसोल्स) हवा में 16 फीट तक फैल रहे थे। डॉ. मार कहती हैं कि अभी भी बचाव का सबसे बेहतर रास्ता है अपने चेहरे को ढंकना और हाथों को धोना।

2. तमाम महंगे उपकरणों की बजाय पानी और साबुन का इस्तेमाल सबसे बेहतर उपाय
इंडोर वायरस के फैलाव को रोकने के लिए बाजार में विभिन्न तरह के महंगे उपकरण हैं। ये सतह को साफ करने का वादा करने का साथ हवा को वायरस मुक्त करने का भी दावा करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे ज्यादातर प्रोडक्ट ओवरकिल और हानिकारक हैं।

कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के एटमॉसफियर केमिस्ट डेलफिन फार्मर कहते हैं कि इन फैंसी दिखने वाली चीजों को नजरंदाज करना चाहिए। पानी और साबुन आज भी सबसे खूबसूरत और बेहतर तरीके से काम करते हैं।

बड़ी बिल्डिंगों में कैसे बचाव करें...
हार्वर्ड में बिल्डिंग सेफ्टी के एक्सपर्ट जोसेफ एलेन कहते हैं कि सिर्फ वेंटिलेशन ठीक कर संक्रमण नहीं रोक सकते हैं। कुछ सामूहिक प्रयासों के दम पर इसके खतरे को कम कर सकते हैं।

  • जितना संभव हो भीड़ से बचें। जैसे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित करें।
  • सिर्फ परमिट इंट्री दें जिनकी बिल्डिंग में फिजिकली मौजूदगी जरूरी हो।
  • बिल्डिंग में एयर फिल्टर लगाएं और सरफेस को लगातार सैनिटाइज करते रहें।
  • लिफ्ट में कितने लोग जाएंगे यह तय करें।
  • इंडोर में फेस कवरिंग और दूसरे व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण इस्तेमाल करें।
  • बंद जगहों में मास्क का इस्तेमाल करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्दियों में लोग घरों, ऑफिसों या बंद जगहों पर रहना पसंद करते हैं। इंडोर जगहों में वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i5QYO4

Comments

Popular posts from this blog

सीएसई रिपोर्ट:स्मॉग केवल दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं, गंगा के मैदानों तक फैल चुका; 56 शहरों में वाहन-औद्योगिक प्रदूषण व पराली जलाने से खराब हाल

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3EwCu4O

कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, हमें काम के महत्व को समझना चाहिए

कहानी- महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। उस समय उन्हें मोहनदास करमचंद गांधी के नाम से ही जाना जाता था। जब वे कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात घोषाल जी से हुई। घोषाल जी ही कांग्रेस कार्यालय का कामकाज देख रहे थे। गांधीजी ने उनसे कहा, 'मैं यहां काम करने आया हूं। कोई काम हो तो बताएं।' घोषाल जी ने गांधी को देखा तो उन्हें लगा कि ये क्या काम करेगा? कुछ सोचकर वे बोले, 'मेरे पास कोई बहुत बड़ा काम नहीं है। यहां बहुत से पत्र आए हुए हैं। इनमें से जो उपयुक्त हैं, उन्हें अलग निकालना है और उनके उत्तर देना है। क्या तुम ये काम कर सकते हो?' गांधीजी इस काम के लिए तैयार हो गए और उन्होंने पत्रों के जवाब भी दे दिए। घोषाल जी को ये देखकर आश्चर्य हुआ कि एक-एक पत्र को गंभीरता से पढ़ा गया और उनके सही उत्तर भी गांधीजी द्वारा दिए गए। घोषाल जी कार्यालय से निकलने लगे तो उनकी शर्ट के बटन गांधीजी ने लगा दिए। आमतौर ये काम घोषाल जी का सेवक ही करता था। जब गांधीजी ने बटन लगाए तो घोषाल जी बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने गा...