Skip to main content

जिस वक्त रेडियो पर प्रसारित हो रही थी मन की बात, किसान- मजदूर संगठनों ने थाली बजाकर जताया विरोध

रायपुर के धरना स्थल पर रविवार की दोपहर सख्त लॉकडाउन के दिनों में दिखने वाले एक दृश्य को दोहराया गया। एक तरफ पूरे देश में मन की बात का प्रसारण रेडियो पर किया जा रहा था। उसी वक्त प्रदेश के किसान मजदूर महासंघ, छत्तीसगढ़ किसान सभा और अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने थाली बजाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही यह तरीका डॉक्टर्स के सम्मान में लॉकडाउन के दौरान बताया था, अब यह किसानों के सम्मान में है और सरकार के कृषि विरोधी नीतियों के विरोध में।

अंग्रेज गए अब कारोबारियों के गुलाम बनने की नौबत
रायपुर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नई राजधानी किसान कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने मोदी सरकार के अड़ियल रवैया की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होंगे किसान आंदोलन पर ही रहेंगे । आदिवासी भारत महासभा के सौरा यादव ने चेतावनी दी कि कारपोरेट परस्त तीनों कानून देश की बर्बादी को लाने वाले कानून है इन कानूनों से सिर्फ किसान ही बर्बाद नहीं होगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी और देश कारोबारी घरानों का गुलाम हो जाएगा ।

धरना जारी रहेगा
कृषि कानूनों को काले कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की जा रही है। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य डॉ संकेत ठाकुर ने बताया कि काले कानूनों की वापसी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ का धरना बूढा तालाब स्थित धरना स्थल पर 14 दिसम्बर से जारी है । शनिवार से दाउ आनन्द कुमार धरने पर बैठ गए हैं उनके साथ अब रोज किसानों-नागरिकों का जत्था धरने पर नियमित रूप से बैठता रहेगा ।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर रायपुर के धरना स्थल की है। इस दौरान किसान और मजदूर संगठन के नेता प्रदर्शन करते रहे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pu9SlY

Comments

Popular posts from this blog

सीएसई रिपोर्ट:स्मॉग केवल दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं, गंगा के मैदानों तक फैल चुका; 56 शहरों में वाहन-औद्योगिक प्रदूषण व पराली जलाने से खराब हाल

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3EwCu4O

कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, हमें काम के महत्व को समझना चाहिए

कहानी- महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। उस समय उन्हें मोहनदास करमचंद गांधी के नाम से ही जाना जाता था। जब वे कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात घोषाल जी से हुई। घोषाल जी ही कांग्रेस कार्यालय का कामकाज देख रहे थे। गांधीजी ने उनसे कहा, 'मैं यहां काम करने आया हूं। कोई काम हो तो बताएं।' घोषाल जी ने गांधी को देखा तो उन्हें लगा कि ये क्या काम करेगा? कुछ सोचकर वे बोले, 'मेरे पास कोई बहुत बड़ा काम नहीं है। यहां बहुत से पत्र आए हुए हैं। इनमें से जो उपयुक्त हैं, उन्हें अलग निकालना है और उनके उत्तर देना है। क्या तुम ये काम कर सकते हो?' गांधीजी इस काम के लिए तैयार हो गए और उन्होंने पत्रों के जवाब भी दे दिए। घोषाल जी को ये देखकर आश्चर्य हुआ कि एक-एक पत्र को गंभीरता से पढ़ा गया और उनके सही उत्तर भी गांधीजी द्वारा दिए गए। घोषाल जी कार्यालय से निकलने लगे तो उनकी शर्ट के बटन गांधीजी ने लगा दिए। आमतौर ये काम घोषाल जी का सेवक ही करता था। जब गांधीजी ने बटन लगाए तो घोषाल जी बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने गा...